मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला के गले से चेन लेकर भागा चोर, लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में गुरुवार की सुबह संगीता देवी (60)वर्ष उम्र पति सत्तन प्रसाद सिंह सुभाष नगर निवासी महिला मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थी। महिला किला स्थित कस्टहरनी गंगा घाट मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रही थी। तभी संजय पोद्दार पिता स्व महावीर प्रसाद घर लल्लू पोखर नामक एक चोर ने उस महिला के गले की सोने की चेन छीन कर भागने लगा।

तभी महिला चोर चोर कहकर चिल्लाने लगी। वहाँ पर अन्य लोग भी मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी लोगों ने उस चोर को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पंहुच कर उक्त चोर को गिरफ्तार कर अपने साथ कोतवाली थाने ले आई। बता दें कि गिरफ्तार चोर संजय पोद्दार एक अच्छे परिवार का है। अपराधी के परिवार को लोगों ने कहा कि उसने ये घटना कैसे और क्यों किया। समझ नहीं आ रहा।

अपराधी संजय का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। यह इसकी पहली चोरी इधर कोतवाली थाने के एएसआई प्पन कुमार ने कहा कि सुबह सुबह मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि कस्टहरनी घाट रोड के पास एक चोर एक महिला की सोने की चेन छीनकर भाग रहा था। जिसे पकड़ा गया था। तभी पुलिस बल के साथ पंहुचे और अपराधी को गिरफ्तार कर थाने ले आये। इसकी कोई आपराधिक इतिहास नही है अब इसकी जांच कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Share This Article