मोहनिया पहुंचे पूर्व विधायक लल्लन पासवान ने बिहार सरकार पर साधा निशाना।

Patna Desk

 

कैमूर जिले के मोहनिया में रविवार को पहुंचे चेनारी के पूर्व विधायक लल्लन पासवान ने बिहार के गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि बिहार मे अपराधी बेलगाम हो गये है। जबसे नीतीश कुमार राजद के साथ गठबंधन किए हैं तबसे बिहार के लोग दहशत में जी रहे है। वही उन्होंने कहा की नीतीश कुमार और लालू यादव दलित बिरोधी है। दोनों लोगों ने 33 वर्ष तक बिहार पर राज किया लेकिन दलित समुदाय के लिए कुछ भी नहीं किया। बल्कि दलितों को दो भागों में तोड़ने का काम किया। अब राजद और जदयू के गठबंधन सरकार बनने के बाद से 1990 के पहले के राह पर बिहार जा रहा है। बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है तो आये दिन अपराधी हत्या लूट जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। नेताओं को जाती और धर्म को निशाना बना कर जो अभद्र टिप्पणी की जा रही है उसे जाती और धर्म के नाम पर समाज को बांट कर अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे है। जो लोग मंच से भगवान राम और कृष्ण को गालियां दे रहे है तो फिर मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन नहीं करना चाहिए। छठ पूजा और भगवान सूर्य को अर्घ्य नहीं देना चाहिए। लेकिन ये वैसे नेता हैं जिनका हाथी की तरह दिखाने के अलग और खाने के अलग दांत होते हैं। नीतीश कुमार और लालू यादव समाज को तोड़ने के लिए मंच से देवी देवताओं को गालियां देते है और अपने घरों में उनकी पूजा करते हैं। अब जनता इनके चाल को समझ गई है आने वाले समय में इनको अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर सबक सिखाने का काम करेगी।

Share This Article