मोहब्बत का दुश्मन बना समाज,प्रेमी जोड़े का बाल काट कर गांव नही आने का सुनाया फरमान।

Patna Desk

 

गया जिले के आमस प्रखंड क्षेत्र के झरी पंचायत अंतर्गत बेल बिगहा गांव में एक प्रेमी जोड़े के साथ अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। जहां गांव के मनचलों ने प्रेमी जोड़े को कानून को हाथ में लेकर समाज को कलंकित करने का काम किया है।उक्त गांव के कारू रिकियाशान के 19 वर्षीय पुत्री ललिता कुमारी को सलैया थाना के अररूआ गांव के रहने वाले 23 वर्षीय धर्मेंद्र रिकियासन पर दिल आ गया।जिसके बाद दोनो प्रेमी जोड़े ने बलियारी देवी मंदिर में जाकर शादी रचा ली।लेकिन प्रेमी जोड़े की यह शादी गांव वाले को रास नहीं आया।शादी के सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और इस पर एतराज जताया।इससे आहत होकर ललिता कुमारी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

प्रेमी जोड़े का बाल काट कर,गांव नही आने का सुनाया फरमान-

मोहब्बत का दुश्मन बना समाज के लोग प्रेमी जोड़े के शादी पर एतराज नहीं जताया बल्कि प्रेमी जोड़े को सिर का बाल काट दिया।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कुछ मनचले तालिबानी फरमान सुना रहा है।एक युवक जोर से आवाज लगाकर कहता है की सुन लो भाइयों,इस लड़की को गांव आना चाहिए की नही तो सभी लोगो ने नही आने का हुकार भरते हैं।फिर युवक कहता है अगर लड़की गांव आ गई तो कारू भुईयां यानी लड़की के पिता को सजा मिलनी चाहिए या नहीं तो सभी लोगो ने हां की हुंकार भरते हैं।और सभी लोग ताली बजाकर सहमति भी जताते हैं।

पुलिस के तत्परता से लड़की की बची आबरू,तीन लोग गिरफ्तार-

घटना से आहत होकर पीड़ित लड़की ललिता कुमारी ने पुलिस से लिखित शिकायत की है।जिसमे उसने गांव के ही महेंद्र मांझी,प्रकाश भुईयां,धनंजय कुमार पर गाली गलौज के साथ मारपीट करने तथा कपड़े फाड़ कर अर्धनग्न कर मंगल सूत्र व सोने का चैन छीनने और जन से मारने का आरोप लगाई है।इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फॉरन घटना स्थल पर पहुंच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गुस्साए भीड़ से प्रेमी जोड़े को सुरक्षित थाना लाया।वहीं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया की दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article