मौसम की बेरुखी से किसान हो रहे परेशान ,अभी तक कुल मिलाकर 8% ही हो पाई है धान की खेती।

Patna Desk

 

भागलपुर जिले में मौसम की बेरुखी से किसान काफी परेशान दिख रहे हैं | मानसून के दौरान बारिश नहीं होने से जिले में अभी तक 8% ही धान की खेती हो सकी है | सुल्तानगंज प्रखंड के कटहरा, रघचक अनहार, मोथावाडी, आजाद नगर , कुमैठा ,निसरपुर, बदामाचक ,नयागांव , उधाडीह , माधोपुर ,सातपुर सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों किसान बारिश नहीं होने से काफी परेशान है | किसानों की मानें तो उन्होंने किसी तरह धान का बिचड़ा अपने खेत में लगाया था लेकिन बारिश नहीं होने के कारण खेत में दरार आ गया है और अब बिचड़ा बर्बाद हो रहा है | दूसरी और किसान सिंचाई के लिए नलकूप का कोई व्यवस्था नहीं होने से जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर भी काफी आक्रोशित है, आक्रोशित किसान बिहार में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात भी कर रहे हैं | हम आपको बता दें कि अभी पुक नक्षत्र चल रहा है जो बारिश के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है |

 

Share This Article