यज्ञ देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल मौके ही दोनों युवकों की दर्दनाक मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर – सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार पुलिस प्रशासन की लापरवाही से हाईवा और ट्रक की चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है। ताजा मामला सबौर थाना क्षेत्र के एनएच 80 इंग्लिश फरका चौंक का है यज्ञ देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके ही दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। ट्रक चालक भागने के क्रम में ट्रक लेकर गड्ढे में घुस गया और वहीं छोड़कर फरार हो गया। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर दिया वहीं पुलिस पर भी पथराव किया लोग डीएम को आने की मांग पर अड़े रहे 200 से अधिक पुलिस जवानों को घटना स्थल पर तैनात कर दिया गया अधिकारियों ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया लोगों का कहना था कि पुलिस कर्मी लगातार उगाही करते है ट्रक चालको से वसूली करते है जिससे इस तरह की घटना हो रही है आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक के गौतम तांती और सबौर थाना क्षेत्र के घोषपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई दोनों यज्ञ देखने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article