News PR Live
आवाज जनता की

यह हैं बोकारो के ‘नीरव मोदी’, जाली कागजात जमा कर बैंक को लगाया करोड़ों का चूना

- Sponsored -

- Sponsored -

बैंकों से जालसाजी का मामला सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। छोटे शहर में नीरव मोदी जैसे लोग हैं,जो बैंकों को चूना लगा सकते हैं। बोकारो में भी ऐसे ही दो लोग सामने आए हैं, जिन्होंने बैंक को एक करो़ड़ से अधिक का चूना लगाया है। चौंकानेवाली बात यह है कि यहां बैंक वहीं है, जिसने नीरव मोदी को करो़ड़ों का लोन दिया था।

शशिकांत

- Sponsored -

- Sponsored -

बोकारो। चास थाना अंतर्गत यूनाइटेड बैंक जो की वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक में तब्दील हो गया है। बैंक को जाली डीड दिखा कर दो लोगों ने बैंक को करोड़ो रुपए का चूना लगाया। इसकी जानकारी बैंक को तब हुई जब दोनों अभियुक्तों बैंक में लोन को नहीं चुकाया गया। तब बैंक ने उनके द्वारा दिए गया जमीन की डीड के माधयम से जमीन लेने के लिए गया तो पता चला की डीड जाली है। जिसके बाद  यूनाइटेड बैंक के प्रबंधक ज्योति रंजन ने वर्ष 2019 में चास थाना में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

बताया गया कि अभियुक्त राहुल कुमार के द्वारा 36 लाख  रुपए का लोन लिया गया था  राशि जमा नहीं करने पर बैंक इंट्रेस्ट 30 नवंबर 2019 को वह राशि  बढ़कर 54 लाख 23 हजार  हो गया। वहीं दूसरा अभियुक्त शशि भूषण तिवारी  ने वर्ष 2015 में बैंक से 40 लाख का लोन लिया था।  जो कि वह लोन  30-11-2019 तक वह राशि बढ़कर 56 लाख 45 हजार  हो गया तो वहीं बैंक द्वारा दोनों अभियुक्त के द्वारा गिरवी रखी गई संपत्ति का सत्यापन किया गया। जाँच में यह पाया गया की कागजात  जाली है। जिसके बाद चास थाना प्रभारी के नेतृत्व में दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।

मामले में चास इंस्पेक्टर ने कहा कि इसमें कई और लोगों की गिरफ्तारी करनी बाकि है। दोनों  अभियुक्त अपना पता बदल बदल कर छिप रहे थे जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.