युवक की पिटाई के बाद दो पक्षों में भारी बवाल, जमकर हुआ ईंट-पत्थरबाजी, कई राउंड फायरिंग भी की गई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर गया से है। जहां रविवार रात दो एक युवक की जमकर पिटाई हो गई। जिसके बाद दो पक्षों के बीच भारी बवाल मच गया। बताया जा रहा कि विवाद इतना बढ़ गया कि पिटाई करने वाले के घऱ पर ईंट-पत्थर से भी हमला कर दिया गया। जिसके बाद कई राउंड फायरिंग भी की गई।

घटना की सूचना के बाद सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है शहर के आजाद पार्क के समीप रविवार की रात लगभग आठ बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक युवक जमशेद की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी गई। घटना के बाद पुलिस के द्वारा घायल जमशेद को इलाज के लिए जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी होते ही 50-60 की संख्या में उसके परिचित जमा हो गए। जिसके बाद सब ने उत्पात मचाया। ईंट-पत्थर से वार करने के बाद कई राउंड फायरिंग भी की।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं बवाल की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद जाकार मामला शांत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची। सिटी एसपी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया कि इस घटना में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article