युवक को गोली मार किया घायल, घर बुलाकर मार दिया गोली।

Patna Desk

 

NewsPRLive-भागलपुर,नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के छर्रा पार्टी गांव के केला बागान के पास अभिमन्यु कुमार नामक युवक को गांव के ही सुभाष यादव के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घायल युवक का कहना है कि उसे सुभाष यादव के द्वारा बुलाया गया और गोली मार दी गई। घायल का कहना है कि सुभाष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके कारण उसने उसे बुलाया और जब वह गया तब वहां पर गांव का ही मिथुन भी था वही सुभाष के द्वारा उस पर गोली चला दी गई। जो उसके सीने में लगी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article