युवक ने बनाई तीन प्रेमिका, तीनों के महंगे शौक पूरे करने के लिए बन गया चोर, फिर बाइक चोरी करते धराया बॉयफ्रेंड चोर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के समस्तीपुर से है। कहते हैं इश्क और लड़कियों का बुखार बहुत खराब होता। इंसान से कुछ भी करवा देता है। ऐसी ही एक कहानी रोसड़ा से सामने आई है। जहां एक लड़के ने तीन गर्लफ्रेंड बनाई और उनकी डिमांड्स को पूरा करने के लिए खुद चोर बन गया। वहीं एक दिन वह धरा गया कि सारा मामला खुल गया।

दरअसल लड़का गिफ्ट देने के लिए बाइक चोरी करने जा रहा था, लेकिन इस बार पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए थाना ले आई। जहां उसने पुलिस को बताया कि उसकी 3 गर्लफ्रेंड्स हैं। जिन्हें महंगे गिफ्ट का शौक है। दूसरी वाली ने इस बार मोबाइल मांगा था। इसलिए वह बाइक चुराने पहुंचा।

पुलिस को पहले ही सूचना मिली थी कि यहां अक्सर बाइक चोरी का मामला सामने आता। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोसड़ा थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। उनके इस हरकत से आम लोगों के साथ पुलिस भी परेशान थी। जिसके बाद पुलिस ने शिकंजा कसा तो ये बॉयफ्रेंड चोर हाथ आ गया।

युवक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव निवासी राजेन्द्र महतो के पुत्र सत्यनारायण महतो के रूप में हुई। पूछताछ में लड़के ने बताया कि रोसड़ा थाना क्षेत्र से आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की है। उसने इन घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही बताया कि वह चोरी की गई बाइक को दो से तीन हजार रूपए में बेच देता था। उसका बस यही कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देता था।

Share This Article