यूपी चुनाव से पहले हम ने किया ऐलान, शाह नवाब को बनाया गया उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शाह नवाब को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष एवं सुनील कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है

पार्टी के मीडिया प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में भी संगठन की मजबूती को लेकर काफी गंभीर हैं । पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार संगठन की मजबूती को लेकर राज्य और दूसरे प्रदेशों में भी दौरा कर रहे हैं । बिहार सरकार के मंत्री, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ संतोष कुमार सुमन उत्तर प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए शाह नवाब उत्तर प्रदेश संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शाह नवाब के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश संगठन बेहतर प्रदर्शन करेगी और आने वाले चुनाव में पार्टी अपने संगठन के बल पर चुनाव के दृष्टिकोण से जो भी आगे की रणनीति होगी वह तय करेगी।

शाह नवाब को उत्तर प्रदेश संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान, विधायक ज्योति मांझी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी विधायक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रंजीत कुमार चंद्रवंशी, देवानंद पांडेय, देवासी सिंह लार ब्लॉक अध्यक्ष, दीनदयाल शर्मा लार ब्लॉक प्रभारी, ऋषिकेश सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लखनऊ, गीता पासवान, विपिन तिवारी आदि हम पार्टी नेताओ ने शाह नवाब को उत्तर प्रदेश संगठन का प्रदेश अध्यक्ष एवं सुनील कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया बनाए जाने पर बधाई दी ।

Share This Article