राखी बंधवाने के नाम पर बहनें घर से निकली, पहुंची पुलिस स्टेशन, सेक्स रैकेट में 4 युवकों के साथ धरायी…कपड़ा गोदाम के नाम पर चल रहा था धंधा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है। जहां कपड़ा कारोबार की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। जिसका स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। घटना शुक्रवार शाम की है। ब्रह्मपुरा के लक्ष्मी चौक स्थित पमरिया टोला में कपड़ा व्यवसायी के गोदाम में यह काम चल रहा था। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें कि दो लड़कियां और चार लड़के थे।

पूछताछ में पता चला कि दोनों सगी बहनें थी। जो राखी का बोल कर घर से निकली थी। दोनों शहर के ही मिठनपुरा थाना इलाके के तीन कोठिया की रहने वाली हैं। वहां से करीब 5 किमी दूर ब्रह्मपुरा आई थी। वहीं पकड़े गए ग्राहक की पहचान राजवीर कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार और अमरनाथ कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इसका भांडा फोड़ किया है। उनको पहले से ही शक था। क्योंकि शॉप पर हर रोज तरह तरह के लोग दिखते थे।

वहीं शुक्रवार को मोहल्ले वालों ने रेडिमेड दुकान के गोदाम में धावा बोल दिया। पहले तो संचालक ने इसका विरोध किया। लेकिन लोग पीछे नहीं हटे और गोदाम जा पहुंचे। इसके बाद सभी को दबोच लिया गया। हल्की पिटाई भी कर दी। जब हंगामा होने लगा तो मामले की सूचना पर ब्रह्मपुरा पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को थाने ले गयी।

छापेमारी की भनक लगते ही संचालक पीछे वाले गेट से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। जहां से शराब की बोतलें और कंडोम मिला। पुलिस फिलहाल मामले में हिरासत मे लिए युवती और युवकों से पूछताछ कर रही है। फरार मालिक को ढूंढ रही।

मुजफ्फरपुर से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article