राजद का 25वां स्थापना दिवस समारोह, पढ़िये समारोह में कौन नेता ने अपने संबोधन में क्या कहा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राजद आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव ने दिल्ली से राजद के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान राबड़ी देवी और मीसा भारती उनके साथ मौजूद रहीं। इस कार्यक्रम को राजद के कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया।

राजद के सांसद मनोज झा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद को 25 साल के सफर के लिए लालू प्रसाद यादव सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मनोज झा ने कहा कि राजद पार्टी कोरोनाकाल में जमीन पर सक्रीय रहा। जनता के साथ विपरीत समय में खड़ी रही। वहीं कोरोना के संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारी की भी बात की। इस दौरान उन्होंने संकल्प पत्र भी पढ़ा।
राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी मनोज झा के बाद कार्यक्रम में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज ये 25वां वर्षगांठ इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद समाचार बुलेटिन का विमोचन किया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के एक धड़े पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को देखकर आज गरीब लोग भी भावुक हुए होंगे।
राजद नेता शिवानंद तिवारी ने अपने संबोधन में मौजूदा सरकार पर हमला बोला। मीडिया को भी इस दौरान उन्होंने निशाने पर लिया। शिवानंद तिवारी ने बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग के दौरान खरीद बिक्री का भी आरोप लगाया

Share This Article