News PR Live
आवाज जनता की

राजद के दूसरे राज्यसभा उम्मीदवार का नाम जारी, जानिए मीसा भारती के अलावा किनको मिला टिकट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर राजद से जुड़ी है। जहां राजद पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने दूसरे उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसी के साथ राजद ने अपने दोनों फाइनल उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। बता दें कि राजद से मीसा भारती के अलावा मधुबनी के बिस्‍फी के पूर्व विधायक फैयाज अहमद पार्टी के प्रत्‍याशी होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

जानकारी के मुताबिक दोनों शुक्रवार को 11:30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। इसके पहले दोनों ने गुरुवार को विधानसभा से राज्‍यसभा चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म लिया तथा जमानत की राशि भी जमा करवाई। लालू की बेटी मीसा भारती का नाम पहले ही फाइनल हो चुका था। वहीं राजद की दूसरे उम्मीदवार के नाम पर भी मुहर लग गया है।

बता दें कि फैयाज अहमद मधुबनी के बिस्फी के पूर्व विधायक हैं। साल 2005 में उन्होंने राजनीति में एंट्री ली थी। 2020 के विधान सभा चुनाव में फैयाज का समाना भारतीय जनता पार्टी के हरिभूषण ठाकुर बचौल व प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी से हुआ था।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.