राजद के 26 वां स्थापना दिवस पर राजद कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर के सुल्तानगंज में राजद के 26वां स्थापना दिवस पर राजद कार्यकर्ताओं ने जे.पी. स्मारक  मे जयप्रकाश नारायण के तेलचीत्र पर माल्या अर्पण करते  कृष्णगढ़ मोड के समिप सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व युवा प्रखंड अध्यक्ष नटबिहारी मंडल ने की। कार्यक्रम के दौरान राजद पुर्व स्वास्थ्य मंत्री नागेंद्र सिंह के निधन  पर दो मिनट का मौन धारण करते हुये श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान पुर्व सासंद प्रतिनिधि अरविंद यादव एंव युवा प्रखंड अध्यक्ष. नटबिहारी मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को  बनाने का सपना को लेकर क्षेत्र के विभिन्न जगह के लोगों को सदस्यता ग्रहण कराए गए। इसके साथ ही प्रदेश के निर्देश पर आम जनो के बिच पहुचकर लोगों सदस्यता ग्रहण कराया गया।

जिससे बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बन सकें। इस दौरान पुर्व विधायक फलिन्द्र चौधरी,उत्तरी जिला परिषद सदस्या आशा जयसवाल, अफरोज.आलम,निशांत कुमार,दिलिप दिवाना, संजीव कुमार सुमन,धर्मेंद्र कुमार, विजय यादव,विवेकानंद यादव,डॉ.नईम उद्दिन, मो.मंजुर आलम,गोपाल कुमार साह सहित इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद थे।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article