राजद को बड़ा झटका,अशफाक करीम ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राष्ट्रीय जनता दल को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व राज्यसभा सांसद अशफाक करीम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशफाक ने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इस पत्र के जरिए अशफाक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लालू मुलसमानों का हक मारते है।

मुसलमानों की आबादी के अनुरूप तो दूर सम्मानजनक हिस्सेदारी भी नहीं दी है। ऐसी परिस्थिति में RJD के साथ काम करना असंभव है। अशफाक ने कहा कि आप जातीय गणना कराने और उचित हिस्सेदारी की सिर्फ बात करते थे लेकिन मुसलमानों का हक मारा गया है।

उन्होने अपने पत्र मे लिखा कि मैं आपकी पार्टी से सामाजिक न्याय को ताकत देने के लिए जुड़ा था। आप जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का नारा देते थे लेकिन आपने मुसलमानों की हकमारी की है। इसलिए आरजेडी के साथ राजनीति करना मेरे लिए संभव नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article