News PR Live
आवाज जनता की

राजद में कलह जारी, दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिल कर पार्टी में चल रहे अंदरूनी समस्यओं का समधान निकालेंगे| लालू और राबड़ी दोनों अभी दिल्ली में ही है और तेजस्वी के जाने के बाद अब तेज प्रताप यहाँ अकेले पड़ गये है|

- Sponsored -

- Sponsored -

गौतम कुमार भारती|  रजद में कलह जारी है| शुक्रवार को बडे भाई तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई से मिलने राबड़ी आवास जाते है और उन्हें यह कह कर वापस भेज दिया जाता है की छोटे भाई अभी सो रहे है| बड़े भाई को छोटे भाई से नहीं मिलने दिया जाना यह बताता है की रजद में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है| इसी दौरान कल देर शाम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रावना हो जाते हैं| कयास यह लगाया जा रहा है की तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिल कर पार्टी में चल रहे अंदरूनी समस्यओं का समधान निकालेंगे| हालही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेज प्रताप यादव के बीच हुई जुबानी जंग से पार्टी का माहौल गर्म हो गया है| पार्टी अब दो खेमे में बटती हुई दिख रही है|

तेज प्रताप भी जा सकते है दिल्ली

- Sponsored -

- Sponsored -

तेजस्वी यादव दिल्ली पहुँच चुके है| सूत्रों से मिली खबरों की माने तो तेज प्रताप यादव भी दिल्ली जा सकते है| आपको हम बता दे की लालू और राबड़ी दोनों अभी दिल्ली में ही है और तेजस्वी के जाने के बाद अब तेज प्रताप यहाँ अकेले पड़ गये है| आज सुबह सुबह तेज प्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा,”चाहे जितना षड्यंत्र रचो कृष्ण-अर्जुन की ये जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे!”| तेजस्वी यादव ने अभी तक इस मामले में खुल कर कुछ नहीं बोला है| दिलचस्प बात यह होगी की तेजस्वी यादव दिल्ली से लौटते वक़्त अपने साथ क्या सन्देश ले कर लौटते है|

जगदानंद सिंह का बड़ा कदम

जगदानंद सिंह ने पिछले दिनों गगन कुमार को नए युवा राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनया था| जिसको लेकर तेज प्रताप यादव काफी भड़क गये थे, इसके बाद से ही दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है| आपको हम बता दे की आकाश यादव की युवा राजद में अच्छी पकड़ थी| बात यहाँ तक पहुँच गई थी की, जगदानंद सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात चित के दौरान पूछा था, हु ईज तेज प्रताप यादव, मैं किसी तेज प्रताप को नहीं जानता हू| और अब तेज प्रताप यादव अपने पिता से कह रहे है की,” आप सब जानते हुए भी चुप क्यों है”|

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.