राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण।

Patna Desk

 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर आज औरंगाबाद के ओबरा पहुंचे जहां उन्होंने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।इस मौके पर पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी मौजूद थे।

बाद के एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 2047 में हम एक विकसित राष्ट्र भारत का 100 वा स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।लेकिन हमारा राष्ट्र तभी विकसित बनेगा जब छोटी- मोटी बातों को दरकिनार कर हम प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि बिहार की तरक्की के बिना देश का विकास संभव नहीं है।

Share This Article