राज्यसभा की 13 सीटों पर 31 मार्च को वोटिंग, जानिए भाजपा की किन सीटों पर जीत की नजर, किसका होगा कार्यकाल खत्म

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। 31 मार्च को देश के छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। वहीं 2022 में ही राज्यसभा के 75 सांसदों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। जिनमें से 7 नामित सदस्य भी हैं। इस चुनाव में भाजपा ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का प्रयास करेगी और उसी के हिसाब से रणनीति बनाएगी।

बता दें कि पंजाब की 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की पहले ही जीत हो चुकी है। वहीं वामपंथी शासित राज्य केरल की 3 सीटों पर भी भाजपा को जीत नहीं मिल रही है। असम की 2 सीट, हिमाचल प्रदेश में एक, नागालैंड और त्रिपुरा में 1-1 सीट पर भाजपा की नजर है। इस साल 6 राज्यों की 13 सीटों पर तो 31 मार्च को चुनाव है।

वहीं नए बदलते परिदृश्य में जहां राज्यसभा में कांग्रेस की सीटें कम हो जाएगी वहीं भाजपा को कुछ फायदा होगा. लेकिन सबसे बड़ा फायदा आप को होगा जिसके 5 सदस्य एक साथ राज्यसभा में चले जाएंगे। इनमें से पांच सीटें पंजाब की हैं। जिनका राज्यसभा कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा होगा, जबकि अन्य राज्यों के सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है।

Share This Article