रामगढ गांव में चल रहा 11 दिवसीय श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ व अखंड पाठ सह रुद्राभिषेक महायज्ञ।

Patna Desk

 

कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के रामगढ गांव के ठाकुरबाड़ी में 11 दिवसीय श्री रामचरितमानस नवाह्न पाठ व अखंड पाठ सह रुद्राभिषेक महायज्ञ की शुभारंभ हो चुका है। उक्त् महायज्ञ को लेकर हजारों की संख्या में महिला-पुरुष तथा वृद्ध-बच्चे श्रद्धालु कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए यज्ञ स्थल से पैदल चलकर भगवानपुर-मसहीं नदी के पुलिया घाट पर पहुंचे थे।

सुअरा नदी घाट से जलभरी किया गया। इसकी जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के अध्यक्ष पंडित बबलू तिवारी ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन पिछले कई दशकों से होता चला रहा है। आगामी 21 मार्च को इस अति पावन महा धार्मिक कार्यक्रम के पूर्णाहुति के उपरांत यज्ञ परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

Share This Article