राम मंदिर निर्माण पर हनुमान मंदिर में जलाए गए 501 दीए, सुन्दरकांड पाठ का भी हुआ आयोजन

PR Desk
By PR Desk

आलोक कुमार

साहिबगंज:- अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन होने की खुशी में आज शहर के चौक बाजार हनुमान मंदिर में 501 दीपक एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वही इस दौरान आचार्य मनोज ओझा ने बताया की सन 1990 में शिला पूजन कार्यक्रम किया गया था।
वही मुरलीधर तिवारी ने बताया की आज हमलोगो के लिए बड़ी गर्व की बात है की 29 वर्ष की लम्बी संघर्ष उपरांत मर्यादा पुरुषोत्तम सियावर रामचन्द्र की मंदिर निर्माण हेतू भूमि पूजन किया गया। आजका दिन हमलोगो के लिए दूसरी दीपावली है। हम अपने घर मे घी के दिए जलाने के साथ भगवा ध्वज सुन्दर कांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, रामायण पाठ का आयोजन कर रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरु होने पर शहर के सभी मंदिरो में स्थानिय युवकों द्वारा आरती पूजन समेत कई कार्यक्रम का संचालन हो रहा है। वही उपस्थित लोगो को केशो तिवारी व दीपक ओझा ने सुन्दर कांड व हनुमान चालिसा का पाठ व आरती करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुरलीधर तिवारी, सचिव श्याम सुन्दर पोद्दार, ब्राह्मण अन्तराष्ट्रीय संगठन के सचेतक व मंदिर पुजारी केशो तिवारी, आचार्य मनोज ओझा, पंडित दीपक ओझा, अरुण पंडित उपस्थित हुए

Share This Article