राशिफल 18 नवंबर 2021: कर्क राशिवाले रहें सावधान जीवनसाथी से हो सकता तनाव, ये है आज का शुभ रंग और अंक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मेषः आज आप भविष्य की योजना बनाने और उसे पूर्ण करने में सक्रिय रहेंगे। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। व्यापार में आज सचेत रहें और आगे बढ़ने का कोई भी महत्वपूर्ण मौका न चूकने दें। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा.

शुभ अंक—6, शुभ रंग— नीला

वृषभ: आप कार्यक्षेत्र में अपना भविष्य किस दिशा की ओर ले जाना चाहते हैं और किस स्तर पर देखना चाहते हैं, इसके लिए आज गंभीरता से विचार करें। व्यापार में शत्रुपक्ष से सावधान रहें. रिश्तेदारों से मिलना होगा। वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

शुभ अंक— 3, शुभ रंग— हल्का हरा

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आपका मन कम लगेगा, जिसकी वजह से काम पर नकारात्मक असर पड़ेगा। व्यापार में मनमुताबिक लाभ के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक मामलों में आज समय दें, लेकिन विवाद से दूर रहें।

शुभ अंक— 7, शुभ रंग— काला

कर्क

आज आप कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना करें। व्यापार में लोगों के साथ संवाद में सावधानी रखें। जरा भी भावुक होकर बोलना या जरा भी ज्यादा बोल जाना आज आपके लिए परेशानी पैदा करने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें।

शुभ अंक—1, शुभ रंग— नीला

सिंह — आज का दिन आपके लिए सामान्य है। बस आज आपको अपनी वाणी पर और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अलग-अलग तरह के विचार आज आपके मन में आते रहेंगे लेकिन आज आप फैसला लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे।

शुभ अंक—5, शुभ रंग— लाल

कन्या– कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा को बोझिल न बनाएं। व्यापार में कोई बड़ी डील होने से मन में प्रसन्नता होगी। आपकी प्रवृत्ति में कंजूसी का भाव रहेगा, जो शाम तक आपकी अच्छी-खासी बचत करा देगा। जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिलेगा, जो आपको आश्चर्य में डाल सकता है।

शुभ अंक—2, शुभ रंग— हरा

तुला-आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र से संबंधित जो काम आपके हाथ में है, आप उसे मन से पूरा करेंगे। आज किसी नए काम या नए प्रयोग से आप खुद को दूर रखना चाहेंगे। अपने लिए आप समय निकाल सकेंगे, जो आप अकेले बिताना चाहेंगे।

शुभ अंक—4, शुभ रंग— नीला

वृश्चिक-कार्यक्षेत्र में आज दिन मनमुताबिक न होने से निराश होगी। व्यापार में धन की स्थिति में दिन भर उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति फलदाययक नहीं रहेगी। परिवार में भाई से विवाद हो सकता है। मन दुखी रहेगा। भावुकतावश कोई बड़ा फैसला ना लें।

शुभ अंक—6, रंग— काला

धनु-आज कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार आपको नुकसान पहुंचा सकता है। उच्च अधिकारियों द्वारा कार्य का दबाव बनाया जा सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें. अपनी बातों से किसी को आहत ना करें।

शुभ अंक— 2, शुभ रंग— ग्रे

मकर-आज का दिन आपके लिए मनोनुकूल रहेगा। व्यापार में विस्तार के बारे में विचार करेंगे। आज का समय काम को कम और रणनीति पर ज्यादा दें। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका अनुभव आपके काफी काम आएगा। परिवारिक जीवन उत्तम रहेगा।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— बैंगनी

कुम्भ-आज कार्यक्षेत्र में आपका ही कोई सहयोगी आपको किसी बड़ी समस्या से बचायेगा और आप पर कोई बड़ा उपकार भी करेगा। व्यापार में शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है, पूर्ण सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

शुभ अंक—2, शुभ रंग— लाल

मीन-आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों में कोई न कोई बाधा आती रहेगी, या काम होने में विलंब होगा। बेचैनी महसूस करेंगे। व्यापार में सबसे बड़ी दिक्कत आपके सामने आ सकती है। धैर्य से काम लें। परिवार में किसी खबर से मन खिन्न रहेगा।

शुभ अंक— 5, शुभ रंग— सफेद

Share This Article