राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तिकरण की पहचान

Patna Desk

NEWSPR DESK– पटना: जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जनता दल यूनाइटेड ने द्रौपदी मुर्मू जी को समर्थन दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हार्दिक आभार। जनता दल यूनाइटेड ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण और दबे-कुचले, शोषित वर्ग के प्रतिनिधित्व की बात की है। यह हमारे सिद्धांतों में शामिल है कि समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए सबका प्रतिनिधित्व आवश्यक है।

डॉ. नंदन ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी आदिवासी गरीब परिवार में जन्मीं हैं और अपनी राजनीतिक काबिलियत साबित की है। विधायक रहीं हैं, मंत्री रहीं हैं और बाद में राज्यपाल का संवैधानिक पद भी बखूबी निभाया है। द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति पद के लिए चयन बिल्कुल सटीक है।

उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने हमेशा ही दलित-आदिवासी वर्ग की हिमायत के लिए काम किया है। यही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को सिखाया है और यही पार्टी का मूल सिद्धांत है।

Share This Article