राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, 4,800 सांसद और विधायक करेंगे वोटिंग, बिहार के मुख्यमंत्री और पूर्व CM नहीं दे पाएंगे वोट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज देश में राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग की जा रही है। बता दें कि लगभग ,800 सांसद और विधायक आज वोट कर रहे। वोट देने का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री तक ने वोट कास्ट किया है। वहीं 18 जुलाई को वोटिंग होने के बाद काउंटिंग 21 जुलाई को होगी और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं। तो दूसरी तरफ विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में राष्ट्रपति चुनाव 2022 में 60 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ने की उम्मीद है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, जेडीएस, तेलुगु देशम पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा जैसे क्षेत्रीय दलों का भी समर्थन मिला हुआ है। एनडीए उम्मीदवार के पास अब तक कुल 10,86,431 वोटों में से 6.67 लाख से ज्यादा वोट हैं।

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे, क्योंकि इसमें MLC वोट नहीं डालते और मुख्यमंत्री बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ बिहार के कई दिग्गज भी चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। इस चुनाव में लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद और MLA ही वोट डालते हैं।

Share This Article