News PR Live
आवाज जनता की

राष्ट्रमंडल खेल 2022: जूडो में सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतने पर मुख्यमंत्री नीतीश ने विजय यादव और सुशीला देवी को दी बधाई

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सुशीला देवी ने जूडो में सिल्वर मेडल जीता है। इसके साथ ही विजय कुमार यादव ने जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। इसके साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये जूडो में सिल्वर मेडल जीतने पर सुशीला देवी को मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा है कि जूडो के प्रति उनके जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करती रहें। ऐसी मेरी कामना है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये जूडो में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने विजय कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

- Sponsored -

- Sponsored -

मुख्यमंत्री ने विजय कुमार यादव को अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा है कि जूडो के प्रति उनके जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है। वहीं राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने हरजिंदर कौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने हरजिंदर कौर को अपनी शुभकामनायें देते हुये कहा है कि वेटलिफ्टिंग के प्रति उनके जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.