राष्ट्रमाता देश की प्रथम शिक्षिका महिला माता सावित्री बाई फुले की मनायी गयी पुण्यतिथि।

Patna Desk

 

भभुआ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अनूपपुर के ग्राम हरिहरपुर में सम्राट अशोक क्लब शाखा इकाई के द्वारा राष्ट्रमाता देश की प्रथम शिक्षिका महिला माता सावित्री बाई फुले का पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और पंचशील जलाकर दीप प्रज्वलित किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले कन्या विवाह, सती प्रथा, महिलाओं को शिक्षित बनाने में अपना पूरा जीवन समाज सुधारने में बिता दी। मौके पर सम्राट अशोक क्लब शाखा इकाई हरिहरपुर अध्यक्ष अक्षय कुमार मौर्य, सचिव प्रदीप कुमार मौर्य, धावल सिंह मौर्य, नंदलाल सिंह मौर्य, भीम सिंह मौर्य, शत्रुघ्न मौर्य, दीपचंद मौर्य राजा मौर्य, कृष्णावती मौर्य, अग्रिमा मौर्या, पल्लवी मौर्या सत्यम सत्यम सत्यम मौर्य ,राजकुमार मौर्य l लगभग दर्जनों भर लोग उपस्थित हुए।

Share This Article