रिटायर्ड डीएसपी से जमीन के नाम पर 8.30 लाख की ठगी, जालसाज को अब पुलिस ने किया गिरफ़्तार।

Patna Desk

 

बिहार पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी से जमीन दिखाकर 8.30 लाख की ठगी, आरोपी को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गया में बिहार पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी से जमीन दिखाकर जालसाज़ ने 8.30 लाख की ठगी कर ली थी। मामले में जलसा को रामपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

व्हाइट हाउस के रहने वाले हैं रिटायर्ड डीएसपी

शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्ज़ा ग़ालिब व्हाइट हाउस रोड नंबर 2 के रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी मोहम्मद युनूस के साथ ज़मीन दिखाकर धोखाधड़ी की घटना की गई है।

जालसाजी कर ठग लिए 8.30 लाख

चाकंद थाना क्षेत्र में एन एच 83 के समीप सात कट्टा ज़मीन का प्लॉट दिखाकर,जालसाज ने डीएसपी के साथ एग्रीमेंट बनाया, फ़िर एडवांस के रूप में 8.30 ले लिए।

रजिस्ट्री के नाम पर करता रहा टाल मटोल

जमीन की रजिस्ट्री का समय नजदीक आया मोहम्मद यूनुस के द्वारा जमीन रजिस्ट्री करने के लिए कई बार कहा समय बीते गया तो आगरा भी किया लेकिन वह टाल मटोल करता गया। हार थककर पीड़ित ने रामपुर थाने में केस दर्ज करा दी।

रामपुर के व्हाइट हाउस के रहने वाले मोहम्मद यूनुस के द्वारा जमीन के नाम पर 8.30 लाख ठगी करने को लेकर बेलागंज थाना के भलुआ के रहने वाले अब्दुल सिद्दीकी के बेटे अनवर करीम के विरुद्ध 1 फरवरी 2023 को केस दर्ज कराया था। दर्ज केस के बाद आरोपी करीम फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ़्तारी शनिवार की अहले सुबह की गई है। इसके विरुद्ध पूर्व से भी चंदौती थाना में 4.33 लाख का केस दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जा रहा है, रवि कुमार, थानाध्यक्ष, रामपुर थाना, गया।

Share This Article