रेप केस में आरोपी RJD के पूर्व विधायक ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 साल पहले सेक्स रैकेट से भागी थी लड़की, विधायक समेत मनरेगा इंजिनियर के खिलाफ केस दर्ज

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर आरा से है। जहां राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया है। बता दें कि विधायक रह चुके यादव पर लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है। जिस मामले में उन्होंने पुलिस के सामने ,रेंडर कर दिया है। इसके साथ ही इस रेप केस में कई और लोग भी शामिल हैं। जिनके खिलाफ FIR 2019 में की गई थी।

दरअसल18 जुलाई 2019 को पीड़ित पटना के सेक्स रैकेट संचालको के चंगुल से भाग कर आरा आई थी। यौन शोषण से पीड़ित के भाई ने नगर थाने में आवेदन देकर अनिता देवी तथा संजीत कुमार उर्फ़ छोटू की विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद नगर थाना में काण्ड संख्या 340/19, तथा पोक्सो में काण्ड संख्या 47/19 दर्ज हुआ था। पीड़ित के 164 के पहले बयान में मनरेगा के इंजिनियर अमरेश कुमार तथा संजय कुमार उर्फ़ जीजा को आरोपित किया गया।

जबकि 164 के दूसरे बयान में राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव आरोपित हुए। पुलिस ने इस सम्बन्ध में 161 का बयान भी दर्ज किया था। इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जबकि बार-बार छापेमारी एवं कुर्की के बावजूद भी पूर्व विधायक को पुलिस आजतक गिरफ्तार नहीं कर सकी।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article