NEWSPR डेस्क। खबर लखीसराय से है। जहां रेलवे क्रासिंग गेट पर तैनात गेटमैन रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। जानकारी के मुताबिक किऊल-झाझा रेल खंड के मननपुर रेलवे स्टेशन स्थित 51 नंबर रेलवे क्रासिंग गेट पर तैनात गेटमैन रंजीत यादव शुक्रवार की रात से ड्यूटी से लापता है।
शुक्रवार को 4 बजे बजे शाम से रेलवे क्रासिंग गेट पर ड्यूटी पर था। वहीं रेट बंद करने के लिए 9.50 पर मननपुर के स्टेशन मास्टर ने फोन किया तो रंजीत का फोन स्विच ऑफ बताया। पड़ताल करने के लिए स्टेशन मास्टर ने एक रेल कर्मी को क्रासिंग गेट पर भेजा तो वहां गेटमैन रंजीत यादव ड्यूटी से लापता मिला। इस मामले के बाद हड़कंप मच गया। गेट के केबिन में उसका बैग और शर्ट रखा हुआ मिला। इसकी सूचना यातायात निरीक्षक किऊल को दी गई।
रंजीत यादव जमुई जिले के झाझा थाना अंतर्गत बाराजोर गांव का रहने वाला है। उसकी डयूटी शुक्रवार को 16 बजे से रात 24 बजे तक थी मननपुर के स्टेशन मास्टर आनंद गौरव ने बताया की रंजीत यादव को 21:50 बजे फोन किया था। उस समय उसने कॉल रिसीव किया। उसके बाद जब 22:05 बजे कॉल किया तो स्विच ऑफ आ रहा था। उसका थैला और कमीज केबिन में मिला। उसके बाद यातायात निरीक्षक और आरपीएफ को इसकी सूचना दी गई। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले को लेकर घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे। वहीं पुलिस उसको ढूंढ़ने में जुटी है।