रोचक हो सकता है अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव, कमला हैरिस के खिलाफ भारतीय मूल की यह महिला हो सकती हैं ट्रंप का इक्का

PR Desk
By PR Desk

नई दिल्ली। अमेरिका में नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव पर भारत के लोगों की नजर लगी रहेगी। जहां डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने उपराष्ट्रपति के रुप में भारतीय मूल की कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया है। वहीं अब कमला हैरिस के सामने एक और भारतीय मूल की महिला निकी हैली को उम्मीदवार बनाने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि ट्रंप ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

कौन हैं निकी हेली
निकी हेली के बारे में संयुक्त राष्ट्र (UN) में राजदूत और साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर रह चुकी हैं। निकी हेली का जन्म अमेरिका के एक अप्रवासी पंजाबी परिवार में हुआ। दरअसल, हेली के पिता सरदार अजीत सिंह रंधावा और मां राज कौर रंधावा पंजाब के अमृतसर से अमेरिका जाकर वहां बस गए थे। निकी का पूरा नाम निमराता निकी रंधावा था। बाद में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया और माइकल हेली नाम के अमेरिकी व्यक्ति से शादी की, जो आर्मी नेशनल गार्ड में कैप्टन हैं। निकी के बारे में कहा जाता है कि वे कम उम्र से ही अपने परिवार के आर्थिक मामलों और बजट पर खूब ध्यान दिया करती थीं। साल 2010 में वे अल्पसंख्यक समुदाय से पहली गर्नवर बनी। यहां तक कि अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर का रिकॉर्ड भी उन्होंने बनाया. वे तब केवल 37 साल की थीं। बाद में साल 2018 में ट्रंप से कुछ मतभेदों के कारण उन्होंने यूएन के राजदूत के पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि तब भी उन्होंने साफ किया था कि वे ट्रंप के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। यानी अब अगर ट्रंप वाइस प्रेसिडेंट के लिए निकी से बात करें तो कोई हैरानी नहीं होगी।

Share This Article