रोहतास में जमीन विवाद के चलते चली गोलियां, 1 युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रोहतास के नोखा स्थित धारूपुर गांव में जमीन विवाद में फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में अनिल कुमार यादव नामक एक युवक को गोली लगी है। वहीं गोली लगने से अनिल बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।

घायल के भाई मिथिलेश ने बताया कि गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान बेवजह इनके भाई को गोली लग गई। बता दें की अनिल कुमार यादव धारूपुर के प्रयाग सिंह के पुत्र हैं। उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जाती है। डॉक्टरों ने घायल अनिल के चेहरे के पास से गोली को निकाल दिया है। मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोहतास से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article