लंबे समय से फरार चल रहा नक्सली गिरफ्तार, पटना में जहानाबाद पुलिस ने धर दबोचा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जहानाबाद पुलिस ने फरार चल रहे एक नक्सली को सिगोड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। SDPO ने प्रेसवार्ता कर इस बात की जानकारी दी है।

इस संबंध में जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015 में शकूराबाद थाना क्षेत्र के मुराहरा में सड़क निर्माण में लगे एक एजेंसी से लेवी की मांग को लेकर निर्माण में लगे जेसीबी मशीन सहित कई मशीनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। इसे गुप्त सूचना के आधार पर पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली रामचंद्र मोची उर्फ मुखिया रविदास पर दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज है। 2015 में भी इसके द्वारा नक्सली घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें इसकी पुलिस को तलाश थी रुक-रुक से गिरफ्तार नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Share This Article