लगातार रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश के कारण रहुई प्रखंड का मुख्य कीचड़ में हुआ तब्दील।

Patna Desk

 

नालंदा जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक रुक कर हो रही झमाझम बारिश के कारण जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वही रहुई प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। आपको बता दें कि रोजाना रहुई प्रखंड में अपनी समस्याओं को लेकर सैकड़ों ग्रामीण आते और जाते हैं उनकी समस्या को भले ही रहुई प्रखंड के पदाधिकारियों के द्वारा दूर किया जाता है लेकिन विगत कई वर्षों से रहुई प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग जीर्णशीर्ण अवस्था में है। प्रखंड मुख्यालय में बीते कई दिनों से लगातार जातीय जनगणना का भी कार्य चल रहा है। जिसमें सैकड़ों शिक्षकों को जातीय जनगणना के दूसरे फेज में लगाया गया है शिक्षकों को भी आने जाने में खासा परेशानी होती है। जातीय जनगणना में लगे शिक्षकों ने बताया कि इस मार्ग से आने जाने में हमेशा एक भय का माहौल बना रहता है। लोगों की विकास करने वाला रहुई प्रखंड मुख्यालय खुद की समस्या से बीमार है। जब किसी के पास रहूई प्रखंड पदाधिकारी के आसपास की जगहों को शष्टम वित्त से चकाचक किया जा रहा है। झंडोत्तोलन स्थल से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय के आसपास पेपर ब्लॉक और पक्की ढलाई का काम किया जा रहा है जबकि मुख्य सड़क मार्ग को भगवान भरोसे ही छोड़ दिया गया है।

Share This Article