लड़की को मरीज बताकर अस्पताल में दो लोगों ने कराया भर्ती, डॉ ने मृत घोषित किया तो हो गए फरार, लड़की के शरीर पर जख्म के कई निशान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार शरीफ़ सदर अस्पताल में बाइक सवार दो युवकों ने एक लड़की को बीमार बताकर इलाज के लिए भर्ती करवाने के बाद फरार हो गया। डॉक्टर ने लड़की को जांच कर मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत की खबर सुनते ही भर्ती कराने आये दोनों युवक फरार हो गए। मृतका के गले में ज़ख़्म के गहरे निशान, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि मृतका का नाम नूतन भारती पिता विजय कुमार घर रहुई थाना क्षेत्र बारांदी बताया जा रहा है। मृतका के पिता विजय कुमार ने बताया कि नूतन हर रोज़ की तरह सुबह घर से बिहार शरीफ़ मुख्यालय के गढ़पर किसी कंप्यूटर सेंटर में पढ़ने आई थी। इसके बाद नूतन के साथ किया हुआ इसका पता नहीं है, लेकिन शरीर पर उसके ज़ख़्म का निशान है। जिससे साफ़ पता चलता है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव यहां छोड़कर फरार हो गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि घर के मोबाइल नंबर पर मृतका के मोबाइल से किसी ने कॉल कर बताया कि नूतन बीमार हो गई है। जल्दी आए अस्पताल में भर्ती है। उसके बाद मृतका का मोबाइल बंद है और बैग का भी पता नहीं है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई है और अस्पताल में लगे CCTV कैमरे के माध्यम से युवक की तलाश में जुट गई है।

ऋषिकेश सम्वाददाता नालंदा

Share This Article