लड़की से फेसबुक पर बात करने के बाद फंदे से झूल गया युवक, पेड़ पर लटकती हुई मिली लाश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज में एक युवक की पेड़ से झूलती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा गांव की है। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय पिंटू राम के रूप में की गई। जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर गांव निवासी साहेब प्रसाद भारती का पुत्र है। युवक अपने मामा सुदामा राम के घर महंथवा गांव में ही बचपन से रहता था।

बताया जा रहा कि आज सुबह उसका शव पेड़ पर करीब 20 फीट ऊपर गमछा से झूलता हुआ मिला है। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई है, क्योंकि आत्महत्या से ठीक पहले मृतक ने अपने फेसबुक पर किसी लड़की से वीडियो कॉलिंग बात करते हुए भावुक वीडियो शेयर किया है। इसके बाद गले में फंदा डालकर सुसाइड कर ली। सुबह जब युवक घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया, उसके बाद उसका शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला।

वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक युवक के पिता साहेब प्रसाद भारती ने अपनी पत्नी को 1993 में छोड़ दिया था। तब से महिला अपने बेटे पिंटू राम को मायके में ही रहती थी। पिंटू राम एक लड़की से प्रेम करता था। उसने लड़की के साथ कई तस्वीरें भी अपने फेसबुक आइडी पर शेयर किया। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई और युवक ने सुसाइड कर ली। फिलहाल कटेया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अब इस पूरे मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच में पुलिस जुट गई है।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article