NEWSPR डेस्क। लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुलगड़ा गांव में लगातार दो दिनों से भारी बारिश हो रही है | जिसके कारण लोगो के जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है| वही शुक्रवार की रात मिट्टी का घर गिरने से मलबे में दब कर दो सगे भाइयों की मौत हो गई है| मृतक के माता-पिता सहित चार लोग भी घायल हो गये है| दंपती के इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है|
पड़ोस के लोगों से जानकारी मिली है की शुक्रवार की रात रामसहाय उरांव का परिवार अपने मकान में सो रहा था| इसी बीच हो रही लगातार बारिश से कच्चा मकान गिर गया| जिसमें दबने से रामसहाय के पुत्र शंकर उरांव (10वर्ष) व मुनवा उरांव (6 वर्ष) की मौत हो गयी| जबकि रामसहाय उरांव (41वर्ष) व पत्नी चिंता देवी (36 वर्ष), बच्चे सोनू उरांव (6वर्ष) और पूर्णिमा कुमारी (8वर्ष) जख्मी हो गए|
इस घटना के दौरान रामसहाय की सास बाल-बाल बच गईं, और उन्होंने घर गिरने की आवाज सुनकर हल्ला कर गाँव वालो को बुलाया| इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला| ग्रामीणों की सूचना पर मुखिया ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक को दी| प्रबंधक ने एम्बुलेंस भेजकर घायलों को सदर अस्पताल लाने की व्यवस्था किया |
लातेहार में मिट्टी का घर गिरने से हादसा, मलबे में दबने से दो भाईयों की मौत
