लब जेहाद मामले में एक महिला सहित चार गिरफ्तार,मुख्य आरोपी फरार।

Patna Desk

 

लब जेहाद मामले में एक महिला सहित चार गिरफ्तार। मुख्य आरोपी फरार। बुलन्द शहर की महिला प्रिती ने तुरकौलिया थाना में दर्ज कराया FIR। दुबई ले जाकर धर्म परिवर्तन कर किया था शादी। चार साल पति पत्नी की तरह रह कर दिया धोखा। तुरकौलिया के सेमरा बेलबतिया गांव की घटना।

प्यार में धर्म और परिवार को गंवा चुकी महिला पूर्वी चम्पारण में लगातार धरना पर डटी है। तुरकौलिया थाना के सेमरा बेलवतिया गांव में धरना देने के साथ ही पीडित महिला ने तुरकौलिया थाना पुलिस को धोखेबाज पति तालिक रेजा सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। तुरकौलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश के बुलन्द शहर से तुरकौलिया के सेमरा बेलवतिया गांव में अपने धोखेबाज पति की पताश करती पहूंची है। जिसके बाद से पति तालिक रेजा के घर के बाहर अपने हक के लिए धरना दे रही है। महिला के गांव में पहूंचने और अपनी पूरी आप बीती से गांव के लोगों को वाकिफ कराने के बाद गांव मे सनसनी फैल गयी है। सभी के जुबान पर ग्रामीण युवक की राजसी ठसक और महिला के साथ धोखेबाजी की चर्चा है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के बुलन्द शहर निवासी महिला प्रिती कुमारीसे सेमरा बेलवतिया गांव निवासी तालिक रेजा ने प्यार किया। प्यार परवान पर चढा तबतक तालिक दुबई कमाने चला गया। जहां से तालिक ने विजा बनवाकर प्रिती को दुबई बुला लिया फिर प्रिती का धर्म परिवतन करा कर हिन्दु से इस्लाम घर्म कबूल कराकर शादी रचा लिया। धर्म परिवर्तन और निकाह के कागज प्रिती के पास मौजूद है। चार सालों तक बतौर पति पत्नी रहने के बाद तालिक रेजा ने प्रिती को धोखा देकर उसके सारे कागजों को लेकर दुबई से अपने गांव सेमरा बेलबतिया आ गया। कागजों लेकर आने पर प्रिती ने कागजों को लेकर तालिक रेजा के भारत आने और फिर समपर्क तोड लेने से परेशान हो गयी।

इस बीच सभी कागजोंको फिर से बनवाकर प्रिती घर बुलन्द शहर पहूंची। जहां से प्रिती पति तालिक रेजा के घर का पता लगाते हुए बुधवार की शाम सेमरा बेलबतिया पहूंची। यहां पहूंचने प्रिती को जानकारी मिली कि उसका पति तालिक रेजा दूसरी शादी रचा लिया है। साथ ही घर में प्रवेश नहीं देने पर प्रिती कल सुबह से ही पति के घर के दरवाजे पर धरना पर बैठी है। साथ ही प्रिती ने तुरकौलिया थाना में आवेदन देकर पति तालिक रेजा, पति के पिता मां और दो भाईयों को आरोपी बनाया है। तुरकौलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति के पिता मां और दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। जबकि पति तालिक रेजा फरार होने में सफल रहा है। सदर एएसपी राज ने बताया कि बुलन्द शहर की महिला ने तुरकौलिया थाना में सेमरा बेलवतिया गांव के तालिक रेजा सहित पांच परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही पति तालिक रेजा फरार है जिसे गिरफ्तार करने का पुलिस प्रयास कर रही है।

 

Share This Article