लाखों के एन्ड्रायड फोन के साथ चैनपुर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार, मुख्य सरगना की अभी भी पुलिस को है तलाश।

Patna Desk

 

लाखों के एन्ड्रायड फोन के साथ पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के चैनपुर थाने की पुलिस ने की है। वहीं मामले का मुख्य सरगना अभी भी फरार है। जिसकी तलाशी में पुलिस छापेमारी में जुट गयी है। पुलिस के हत्थे चढे लोग झारखंड के बोकारो जिले से मोबाइल की चोरी कर आधे दाम पर कैमूर में बेच रहे थे। जिन्हें कैमूर पुलिस ने पकड लिया। जिन दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनकी पहचान दुर्गावती थानाक्षेत्र के जनार्दनपुर गांव निवासी और अन्तराजिय गिरोह के मुख्य सरगना मनोज चौधरी की पत्नी ज्योति देवी और दुर्गावती थाना क्षेत्र के महुवरिया गांव निवासी प्रेम नारायण केवट का बेटा राजकुमार केवट के रूप में हुई है। मामले का मुख्य सरगना मनोज चौधरी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के 10 लाख के कुल 48 नये मोबाईल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी है। प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोग मोबाइल की चोरी कर औने पौने दाम में बेचने में बेचते थे। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में फरार आरोपी के खिलाफ झारखंड के बोकारो जिलान्तर्गत विभिन्न थानों में चोरी के 17 मामले दर्ज है। मुख्य सरगना मनोज चौधरी झारखंड के बोकारो जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र से दुकानों से मोबाइल की चोरी करता था और फिर उसे बेचने के लिये कैमूर जिले में अपनी पत्नी को दे देता था। जिसके बाद उसकी पत्नी कैमुर जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र में घूमकर नये पैक मोबाईल को आधे दाम पर बेचने का धंधा करती थी। इस गिरोह का भंडा फोड किया गया है और मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द मुख्य सरगना भी पुलिस गिरफ्त में होगा।

Share This Article