लापरवाह विभाग की करतूत देखिए, पूरे बस्ती की काटी बिजली, मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- Bhagalpur– सबौर प्रखंड के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां बिजली विभाग ने पूरे फतेहपुर मोहल्ले की बिजली काट ली, जिससे लोगों को पानी तक पीने में हाहाकार मच गया है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गौरतलब हो कि इस क्षेत्र में ना तो किन्हीं के घर में चापाकल है और ना ही समरसेबल….लोग पानी के लिए तरसने लगे, पूरा इलाका अचानक अंधकार मय हो गया, इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोग हैं और उनका अभी रमजान का त्यौहार चल रहा है ।

 

आक्रोशित फतेहपुर के लोग सड़कों पर उतर आए बिजली विभाग के खिलाफ सभी ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया, वहाँ के लोगों ने जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया, और मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया।

 

जब यह बात बिजली विभाग से पूछी गई तो उनका साफ तौर पर कहना हुआ कि इस क्षेत्र के लगभग घरों में बिजली का बकाया बिल चुकता नहीं किया गया है इसलिए बिजली विभाग के आदेशानुसार इस क्षेत्र की बिजली काटी गई है, हालांकि जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के बातचीत से फिर से बिजली बहाल हो गई है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article