लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न तो सावित्रीबाई फुले और जगदेव प्रसाद को क्यों नहीं?

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

महात्मा ज्योतिबा फुले क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय जनता दल के प्रांतीय सचिव विनय कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जब लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न जैसा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे सकती है तो समाज सुधारक की प्रतिमूर्ति देश की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी सशक्तिकरण के प्रतीक महिलाओं के लिए शिक्षा की अलग जगाने वाली सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न क्यों नहीं।

इसी तरह गरीब पिछड़े दलित अति पिछड़े सहित समाज के 90% कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न क्यों नहीं?

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विनय कुशवाहा ने कहा कि इस देश की जनता देश के माननीय प्रधानमंत्री से पूछना चाहती है की जिन्होंने देश के लिए समाज सुधार शिक्षा सामाजिक सेवा की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के भारत रत्न कब मिलेगा?

सावित्रीबाई फुले गरीब पिछड़ा एवं अमर शहीद जगदेव प्रसाद पिछडे वर्ग से आते हैं इसलिए भारत रत्न जैसा सर्वोच्च नागरिक सम्मान नहीं दिया जा रहा है?

क्या देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछड़े दलित के इतने धूर विरोधी हैं कि आज तक सावित्रीबाई फुले ज्योतिबा फुले एवं अमर शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न देने का काम नहीं किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article