News PR Live
आवाज जनता की

लालू बिना चालू ई बिहार ना होई..गाने पर पिस्टल लहरा रहा युवक, नर्तकियों संग करता डांस, बाद में युवक से विवाद को लेकर जमकर चली गोलियां

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के वैशाली से है। जहां जन्माष्टमी मेला में हवाई फायरिंग का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। बता दें कि जन्माष्टमी के दौरान बखरीदुआ गांव में चलाया आर्केस्ट्रा, जा रहा था। जिसमें “लालू बिना चालू ई बिहार ना होई” गाने पर कुछ लोग बार बालाओं के साथ डांस कर रहे थे। जिसमें एक युवक पिस्टल लहराते हुए ठुमके लगा रहे थे।

जहां बार बालाएं नाच रही थी। वहीं स्टेज पर चढ कर एक युवक पिस्टल लहरा रहा था। इसी आर्केस्ट्रा के दौरान एक युवक के साथ विवाद हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए दिनदहाड़े जन्माष्टमी मेला में फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान मारपीट भी की गई थी। जिसमें कुछ मनचलों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट की और जब इस बात की जानकारी मिलने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

तब इन मनचलों ने अपने पास से हथियार निकाल कर फायरिंग शुरू कर दिया और वहां से चलते बने थे। बताया गया कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुटी। जिसके बाद ये वीडियो सामने आया। इसी के चलते ये सारा विवाद हुआ था।

हाजीपुर से प्रिंस कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.