लावारिस सुतली बम की चपेट में आने से चार किशोर घायल, रेफर।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार के गया जिले गया – नवादा सीमा पर ढ़ाढ़र नदी में प्रखंड क्षेत्र के जमुआवां टोला शिवपुरी के चार साथी झाड़ियों में पड़े लावारिस बम की चपेट में आने से घायल हो गये, सभी का इलाज वजीरगंज सीएचसी में किया गया। घटना बिते शुक्रवार की संध्या पहर लगभग चार बजे की बतायी जा रही है। घायलों में जमुआवां शिवपुरी निवासी स्व0 रामदेव चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार, उनील मांझी का 16 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार, सुरेश मांझी का 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार एवं गीरो मांझी का 18 वर्षीय पुत्र रविन्द्र मांझी शामिल है। वही इस संदर्भ मे थानाध्यक्ष रामलखन पंडित ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है एवं घायलों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज भी कराया जा रहा है, घायल या उसके परिजन से बयान मिलने में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायगी, साथ हीं लावारिस सुतली बम की भी पड़ताल की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article