भागन बीघा थाना क्षेत्र इलाके के अंबा गांव में लू की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दी गई। घटना के संबंध में अंबा पंचायत के स्थानीय ग्रामीण जीवेश यादव ने बताया कि पम्पपाल सिंह अपने घर से शौच के लिए पास के ही खेतों में गए थे। शौच करने के काफी देर बीत जाने के बाद जब पम्पपाल सिंह अपने घर नहीं लौटे तब परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई। इसी खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के द्वारा पंपपाल सिंह की मौत की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पम्पपाल सिंह मृत अवस्था में पाए गए थे और शरीर के कई जगह पर काले धब्बे निशान भी थे। फिलहाल भागन बीघा पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि इस संबंध में चिकित्सक ने भी कहा पम्पपाल सिंह की मौत लू लगने से ही हुई है। गौरतलब है कि नालंदा जिले में हिटबेब का असर दिख रहा है इसी हिटवेव के चपेट में आने से पम्पपाल सिंह की मौत हो गई।