News PR Live
आवाज जनता की

लू से मद्य निषेध में पोस्टेड होमगार्ड जवान की मौत, गृह रक्षा वाहिनी ने जताया शोक

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गया में गर्मी अब भी कहर ढा रही है। मानसून का दस्तक के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन अभी और इंतजार करना होगा। इसके बीच लू की चपेट में आने के कारण होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई है। होमगार्ड जवान की मौत के बाद बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ गया ने शोक व्यक्त किया है।

शेरघाटी में था पोस्टेड, ड्यूटी के दौरान ही हुई मौत

जानकारी के अनुसार होमगार्ड का जवान सिदई शर्मा शेरघाटी में मद्य निषेध विभाग में पोस्टेड था। वह अपनी ड्यूटी पर गया था। इस बीच अचानक लू की चपेट में आ गया. लू की चपेट में आने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद सिदई शर्मा को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन मेडिकल में उसकी मौत हो गई।

बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने जताया शोक

होमगार्ड जवान सिदई शर्मा की मौत पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी सह स्वयं सेवक संघ के गया ज़िला अध्यक्ष मुंगेश्वर सिंह यादव ने शोक जताया है। सिपाही संख्या 1462 मृत होमगार्ड जवान सिदई शर्मा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी मौत लू लगने के कारण हुई। इनके आश्रित परिवार को चार लाख मुआवजा की राशि सरकार द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। उसे शीघ्र दिए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा इनके आश्रित को अनुकंपा पर गृह रक्षक की नौकरी के साथ मृतक की विधवा को 2 वर्ष तक दो हजार रुपए की राशि पेंशन के रूप में दिया जाएगा। दाह संस्कार के लिए 7 हजार की राशि परिजनों को संघ की ओर से दी गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

तपती दोपहर में दारू पकड़ने गई थी टीम

बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ गया जिला के अध्यक्ष मंगेश्वर सिंह यादव ने बताया कि सदई शर्मा मध निषेध विभाग में शेरघाटी में पदस्थापित थे और पदाधिकारियों के साथ रविवार की दोपहर 3 से 4 के बीच शराब को लेकर छापेमारी कर रहे थे। इस दौरान इनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। हालत बिगड़ते देख बेहतर इलाज़ के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा था। इसी बीच उनकी मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

अब तक तीन की हो चुकी है मौत

बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिला अध्यक्ष मंगेश्वर सिंह यादव ने बताया है कि इस गर्मी के सीजन में अब तक 3 होमगार्ड के जवान की मौत हो चुकी है। होमगार्ड के जवानों के लिए कोई अलग से सुविधा नहीं दी जाती है। होमगार्ड जवानों के लिए भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए ज़िला प्रशासन की ओर से ठोस व्यवस्था पानी और सेड नहीं होने के कारण जवानों की जान जा रही है। मुंगेश्वर सिंह यादव ने कहा अब तक गया जिले में लू की चपेट में आने से तीन होमगार्ड जवानों की मौत हो चुकी है। इस तरत से हो रही मौतों पर मुंगेश्वर सिंह यादव ने नाराजगी भी जताई है और शीघ्र होमगार्ड जवानों को गर्मी-लू की चपेट से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

गया से मनोज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.