लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक।

Patna Desk

 

भागलपुर,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह पूर्व विधायक गोपालगंज राजू तिवारी आज अंग की धरती भागलपुर पहुंचे जहां पार्टी की ओर से फूल माला व पुष्पगुच्छ देकर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया ,आज उन्होंने 2024 की तैयारी को लेकर कई प्रखंडों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को समीक्षात्मक बैठक में कई बिंदुओं पर वार्ता की और उन्होंने कहा हमारी पार्टी किसी भी हालत में नीतीश कुमार के साथ नहीं रहेगी क्योंकि वह पूर्णरूपेण भ्रष्ट हैं वह बिहार को बर्बाद कर चुके हैं, 2024 का चुनाव हम लोग भारी बहुमत से जीतेंगे और बिहार को नया स्वरूप देंगे वही प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जब से महागठबंधन की सरकार में गए हैं तब से और भी भ्रष्टाचार बढ़ता चला जा रहा है जिसका जीता जागता नमूना सुल्तानगंज अगवानी पुल का ताश के पत्ते की तरह जलमग्न हो जाना है, आज के इस समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अमर कुशवाहा प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी प्रदेश महासचिव अभिषेक आनंद प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी सुरेश भगत के अलावे कई अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article