लोजपा ने मनाया रामविलास पासवान का 77वां जन्मदिन।

Patna Desk

 

भागलपुर,लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के भागलपुर शाखा के द्वारा आज रामविलास पासवान का 77 वां जन्मदिन भागलपुर के जिलाध्यक्ष के आवास पर केक काटकर काफी हर्षोल्लास के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मनाया, वही रामविलास पासवान के जन्मदिन कार्यक्रम में भागलपुर इकाई के जिलाध्यक्ष एवं कई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे, इस जन्म दिवस कार्यक्रम के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी( रामविलास) के भागलपुर इकाई के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा हम लोग इनके जन्मदिवस को काफी धूमधाम से मना रहे हैं साथ ही हम लोगों का पूरा पूरा ध्यान 2024 के लोकसभा का चुनाव है, लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के तर्ज पर आगे बढ़ रही है और इसे हम लोग साकार करके रहेंगे साथ ही बिहार के वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि हम लोग फिर से बिहार को जंगलराज नहीं बनने देंगे हम लोग नया बिहार बनाएंगे जहां विकास ही विकास होगा।

लोकजनशक्ति पार्टी के जनक पद्म विभूषण स्व. रामविलास पासवान की जयंती समारोह मे प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत सह प्रभारी सह प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह, प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष बबली वर्मा , भागलपुर जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा जिला संगठन मंत्री रविंद्र सिंह महिला जिलाध्यक्ष अंशु प्रियंका, छात्र जिलाध्यक्ष अभिनव आशीष, मिडिया प्रभारी सौरभ सुमन के अलावे कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article