News PR Live
आवाज जनता की

लोजपा पर कब्जे को लेकर पोस्टर वार शुरू, चाचा के पोस्टर में भतीजा गायब और भतीजे के पोस्टर में चाचा गायब

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की कल से आशीर्वाद यात्रा शुरू हो रही है। इस यात्रा को लेकर चिराग पासवान के गुट और पशुपति पारस के गुट के बीच वार भी शुरू हो गई। दोनों गुट के बीच पोस्टर वार चल रहा हा। कल रामविलास पासवान की जयंती है। उनके जयंती पर चिराग पासवान हाजीपुर से अपनी आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। पारस गुट भी पटना में जयंती मना रहा है। पारस गुट इसको लेकर लोगों से इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -


जयंती मनाने को लेकर पार्टी में चिराग गुट और पारस गुट के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गयी है। पूरे शहर में दोनों गुटों के समर्थक अपने अपने नेता के समर्थन में जगह-जगह पर पोस्टर लगाए हैं। चिराग गुट के पोस्टर में चाचा गायब हैं तो पारस गुट के पोस्टर में भतीजा नहीं दिख रहे हैं।

चिराग गुट के समर्थकों ने रामविलास पासवान के जयंती के अवसर पर शुरू किए जा रहे आशीर्वाद यात्रा को लेकर पोस्टर लगाए हैं। चिराग गुट इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम लोगों से मदद करने का आग्रह किया है। पारस गुट के समर्थकों ने भी पोस्टर लगाये हैं और जयंती कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.