लोदीपुर थाना क्षेत्र के चमरिया पोखर में असमाजिक तत्वों के लोगों ने दिया जहर,मर गई 5 क्विंटल मछली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के गौहारियो गांव में 1 एकड़ 40 डिसमिल चमरिया पोखर है। इस पोखर में छोटे लाल मंडल पिता स्व कंचन मंडल मछली पालन करते हैं। पीड़ित कहते हैं कि विगत 13जून को रात्रि के करीब 11 बजे मेरे गांव के ही चंदन मंडल,तिरंगा मंडल और इन्द्रदेव मंडल ने मेरे पोखर में जहर दे दिया और भाग गया। देखते ही देखते करीब 5 क्विंटल मछली मर कर किनारे आ गया। वहीं अभी मछली छोटी है तो करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है लेकिन आंकड़ा करीब 10 लाख के पार है वहीं पीड़ित छोटे लाल मंडल ने इसकी लिखित शिकायत लोदीपुर थाना में किया था। परन्तु लोदीपुर थाना पुलिस के द्वारा कोई संतोषजनक कारवाई नहीं हुआ।अभीभीअसमाजिक तत्वों के लोगों के द्वारा पीड़ित छोटेलाल मंडल को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।इससे पीड़ित परिवार काफी डरे सहमें है क्योंकि मछली पालन ही उनका एक मात्र जीविका का साधन है।डरे सहमे पीड़ित पति पत्नी आज न्याय हेतु भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक लिखित शिकायत की है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कब तक पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article