लोदीपुर थाना क्षेत्र के चमरिया पोखर में असमाजिक तत्वों के लोगों ने दिया जहर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के गौहारियो गांव में 1 एकड़ 40 डिसमिल चमरिया पोखर है। इस पोखर में छोटे लाल मंडल पिता स्व कंचन मंडल मछली पालन करते हैं। पीड़ित कहते हैं कि विगत 13 जून को रात्रि के करीब 11 बजे मेरे गांव के ही चंदन मंडल,तिरंगा मंडल और इन्द्रदेव मंडल ने मेरे पोखर में जहर दे दिया और भाग गया। देखते ही देखते करीब ५ क्विंटल मछली मर कर किनारे आ गया। वहीं अभी मछली छोटी है तो करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है लेकिन आंकड़ा करीब 10 लाख के पार है। वहीं पीड़ित छोटे लाल मंडल ने इसकी लिखित शिकायत लोदीपुर थाना में किया है।स्थल निरीक्षण हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुमित कुमार सिंह पहुंचे और संबंधित पदाधिकारियों से बात कर उचित मुआवजे की मांग की। बहरहाल पीड़ित परिवार काफी डरे सहमें है क्योंकि मछली पालन ही उनका एक मात्र जीविका का साधन है। वहीं लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्यामला कुमार ने कहा कि जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article