लोहरदगा में मातम में बदल गई खुशियां, जन्मदिन मनाने निकले 8 दोस और हो गया हादसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लोहरदगा शहर से आठ युवक जन्मदिन मनाने चितरी कोयल नदी गए थे, जहां एक युवक नदी में डूब गया। की खोजबीन जारी है. लोहरदगा शहर के हटिया गार्डन निवासी 21 वर्षीय कमलेश कुमार कोयल नदी में नहाने घुसा, लेकिन वह पानी से वापस नहीं निकला। तमाम प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि कमलेश अपने 7 अन्य दोस्तों के साथ रविवार को दोपहर में सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चितरी डांडु कोयल नदी घूमने के लिए गया था। घूमने के दौरान सभी ने मन बनाया कि कोयल नदी में नहाया जाए। इस दौरान कमलेश कुमार ने सबसे पहले कोयल नदी में डुबकी लगायी। डुबकी लगाते ही वह गायब हो गया, दोबारा वह बाहर नहीं निकला। कमलेश के सभी दोस्त उसे देखते ही रह गए और कमलेश पानी के अंदर लापता हो गया।

घटना के बाद उसके दोस्तों ने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा जाल सहित अन्य माध्यमों से उसे खोजने का प्रयास किया गया, परंतु देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी होते ही शहर के आसपास के अन्य गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर घटना की जानकारी होते ही एसडीओ अरविंद कुमार लाल, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, सेन्हा बीडीओ अशोक चोपड़ा, सीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर सरयू आनंद की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article