News PR Live
आवाज जनता की

लोहे की रोड से पीट-पीटकर पत्रकार की हत्या, आरोपी ने अधमरा करने के बाद कमरे में कर दिया था बंद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में एक पत्रकार को मौत के घाट उतारा गया है। बताया गया कि उनके किसी नौकर ने ही उन्हें लोहे के रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामला सुपौल का है और घटना राघोपुर थाना क्षेत्र में घटी है। घायल अवस्था में पत्रकार महाशंकर पाठक को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनको रेफर किया गया। वहीं रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

महाशंकर पाठक यहां एक पोल्ट्री फॉर्म चलाते थे। जानकारी के अनुसार फॉर्म में ही काम करने वाले एक नौकर ने उनको जमकर मारा और अधमरा कर दिया। जिसके बाद उनको एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर के बाद एक अन्य कर्मचारी जब पॉल्ट्री फार्म पर पहुंचा तो उन्हें घायल अवस्था में देखा।

मामले की सूचना परिजन को दी। परिजनों ने उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर करने के बाद अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.